Astrology Zodiac Capricorn Luc.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

मकर मकर
आजीविका और भाग्य

मकर राशि वाले लोगों में प्रत्येक कार्य शास्त्र सम्मत करने की प्रवृत्ति दृष्टिगोचर होती है। ये अच्छे कलाकार, राजनीतिज्ञ, लेखक, कार्यकुशल शास्त्रज्ञ, कानूनज्ञ, सलाहकार तथा विज्ञान व कृषि कार्य में भी सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं। अन्य पेशों में शिल्पकार, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, विधि अधिकारी, सेरेमिक इन्जीनियर, अणु सुरक्षा इन्जीनियर एवं मजदूर नेता के रूप में भी इन्हें सफलता मिल सकती है। मकर राशि वाले कलाप्रिय, व्यावहारिक, नेतृत्व शक्ति सम्पन्न एवं उच्च आदर्शों वाले होते हैं। अतः ये राजनीति के क्षेत्र में उन्नति कर एक सफल नेता बन सकते हैं। सरकारी नौकरियों, समाजसेवी संस्थाओं तथा व्यावसायिक संस्थानों के पद भी इस राशि के लिए अधिक उपयोगी होते हैं। इस राशि वाले व्यक्ति यदि कलाकार होंगे तो कोई नई बात खोजकर गौरव प्राप्त कर सकते हैं। किसी हुनर या विज्ञान में चतुर होते हैं। जन्मकुंडली में इस राशि में मंगल जिस स्थान में पड़ा हो, उस स्थान का फल शुभ मिलता है। इस राशि में गुरु अच्छा फल नहीं देता है। इस राशि में शनि भी अच्छा होता है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: