1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव

गठबंधन की राजनीति यहाँ से

लोकसभा चुनाव
आजादी के बाद से लंबे अरसे तक देश की राजनीति में कांग्रेस का एकछत्र राज रहा। आपातकाल के बाद गैर-कांग्रेसी नेताओं ने जनता पार्टी बनाकर एक प्रयोग जरूर किया, पर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण वह ज्यादा दिन तक चल नहीं सका।

1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका और यहीं से शुरू हुआ गठबंधन की राजनीति का दौर! इसके बाद किसी भी एक पार्टी को इतनी सीटें नहीं मिल सकी कि वह अपने दम पर सरकार बना सके। भारतीय राजनीति की इस प्रवृत्ति से देश में गठबंधन सरकारों का दौर शुरू हुआ, जिसमें क्षेत्रीय पार्टियों ने केन्द्र की सत्ता में अहम भूमिका अदा करना शुरू कर दिया।
(नईदुनिया)