सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021: राजनीतिक दलों से क्यों नाउम्मीद हो रहे हैं बंगाली नौजवान?
- Bengal Assembly Elections 2021: ममता बनर्जी ने स्वयं को क्यों कहा मूर्ख? बोलीं- नहीं पहचान पाईं असली चेहरा
- पश्चिम बंगाल में तैयारियों का मुआयना करने पहुंचे 2 चुनाव पर्यवेक्षक
- विपक्ष के महागठबंधन ने नंदीग्राम से माकपा की मीनाक्षी मुखर्जी को टिकट दिया
- नंदीग्राम में आज ताकत दिखाएंगे सुभेंदु अधिकारी, ममता से कहा- हार जाएंगी आप
West Bengal | बंगाल में BJP कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में आक्रोश
दिनहाटा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बुधवार को एक पशु चिकित्सा अस्पताल के प्रथम तल की बालकनी में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि दिनहाटा टाउन मंडल के भाजपा अध्यक्ष अमित सरकार मंगलवार रात अपने घर नहीं पहुंचे और बुधवार सुबह उनका शव दिनहाटा पशु अस्पताल की बालकनी में फंदे से लटका मिला। स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टायर जलाकर, सड़कें जाम करके प्रदर्शन किया और टीएमसी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उसकी झड़प हुई। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कई पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी मिली हैं। (भाषा)
