सम्बंधित जानकारी
- पार्टी में रोमांटिक अंदाज में नजर आए अर्जुन और मलाइका
- यमन में हवाई हमले, 7 लोगों की मौत, 1500 गर्भवती महिलाओं की जिंदगी खतरे में
- खुशखबरी : भाबीजी घर पर हैं की अनिता भाभी बनने वाली हैं मां
- ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती महिला की तीर लगने से मौत, बच्चे को बचाया
- पार्च्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने क्यूट अंदाज में किया अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा
क्या करीना कपूर खान फिर से प्रेग्नेंट हैं.. जानिए वायरल तस्वीरों का सच..
सितंबर महीने में एक चैट शो में करीना कूपर खान ने कहा था कि वह दो साल के बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगी। लेकिन सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से ‘प्रेग्नेंट करीना कपूर’ की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वे एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने करीना की प्रेग्नेंसी वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तैमूर के बाद अब खिलजी। coming soon… पेट न हुआ मुगलिया सल्तनत हो गया…
तैमूर के बाद अब
— Anil Kumar Ray (@AnilKum60052141) November 3, 2018
खिलजी।
coming soon...
साला पेट न हुआ मुग़लिया सल्तनत हो गया____
Good night friends.......!! pic.twitter.com/PIX0r3HM5Y
एक ट्वीट में लिखा गया था- ‘ये औरत है कि राफेल बनाने की फैक्टरी। हिम्मत की दाद देती हूँ। नवाबों का वंश जोरदार बढ रहा है तैमूर, औरंजेब, चंगेझ खान, बाबर.. बढ़ाओ आगे’
ये औरत है कि राफेल बनने की फैक्टरी।
— Afra Shaikh Jagrati Shukla (@Afraoo7) November 9, 2018
हिम्मत की दाद देती हूँ।
नवाबों का वंश जोरदार बढ रहा है तैमूर, औरंजेब, चंगेझ खान, बाबर बढ़ाओ आगे #ISupportJagratiShukla
Subscribehttps://t.co/bDbxqwDyjX pic.twitter.com/6rx6WE9IBz
ऐसे ही फेसबुक पर भी करीना के प्रेंगनेंट होने की खबर फैली हुई है।
वायरल तस्वीरों का सच क्या है?
हमने दोनों तस्वीरों को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। हमने पाया कि दोनों ही तस्वीरें दो साल पहले की हैं जब तैमूर होने वाला था।
तस्वीर जिसमें करीना ने सफेद ड्रेस पहनी है, वह नवंबर 2016 की है, जब वह बांद्रा के महबूब स्टूडियो से बाहर निकल रही थीं। इस पर नवभारत टाइम्स ने एक वीडियो पब्लिश किया था।
दूसरी तस्वीर, जिसमें करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर और दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही हैं, भी नवंबर 2016 की है, जब वह मुंबई के एक रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकल रही थीं। इंडिया टूडे ने इसकी रिपोर्ट छापी थी।
अब, करीना की कुछ ताजा तस्वीरें भी आप देख लीजिए। महीप कपूर ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर आज सुबह ही पोस्ट की है।
दीवाली की तस्वीर भी देख लीजिए..
Husband and wife, Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan, before Diwali celebrations. pic.twitter.com/XOXP0LTBdW
— Kareena Kapoor Khan (@KareenaOnline) October 20, 2017
हमारी पड़ताल में करीना कपूर के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने के दावे फर्जी साबित हुए हैं।
