1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. saumya tondon pregnant news

खुशखबरी : भाबीजी घर पर हैं की अनिता भाभी बनने वाली हैं मां

भाभीजी घर पर हैं
'भाभीजी घर पर हैं' शो की एक्ट्रेस सौम्या टंडन के फैंस के लिए खुशखबरी है। सौम्या प्रेग्नेंट हैं और इसकी जानकारी खुद उन्होंने दी। सौम्या ने एक प्यारी सी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं। 
शो की गोरी मेम, अनीता भाभी नाम से सभी के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाई सौम्या ने यह खुशखबरी देकर फैंस को खुश कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कहा कि यह काफी आकर्षक राइड है। 
 
अनीता भाभी ने पिक्चर के साथ कैप्शन लिखा कि वे सुबह एक बिना केप के सुपरहीरो की फीलिंग के साथ उठी। उन्होंने लिखा कि उठते हुए एक जादूगर और सुपरहीरो की तरह महसूस हुआ। मेरे एक्साइटमेंट की सीमा नहीं और यह एक आकर्षक राइट होने वाली है। बड़ी खबर कि मैं प्रेग्नेंट हूं और इसके हर पल में जीने की कोशिश कर रहा हूं। आपकी शुभकामनाएं चाहिए। 

 
सौम्या टंडन ने अपने लंबे समय के प्यार सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी थी। अब दोनों जल्द ही पैरेंट्स भी बनने वाले हैं। हो सकता है सौम्या प्रेग्नेंसी के बाद शो छोड़ दें। लेकिन इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। वैसे भी फैंस अपनी गोरी मेम को देखने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहेंगे। 
अगला लेख
Box Office : कैसा रहा ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का सातवां दिन