1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. deepika padukone ranveer singh wedding grand baraat entry in sea plane

सी-प्लेन से अपनी दुल्हन को लेने पहुचेंगे रणवीर

Ranveer Singh
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी को शाही और यादगार बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इटली के लेक कोमो में अपनी शादी के लिए दीपिका-रणवीर ने बहुत सी तैयारियां की हैं। खबरों के अनुसार रणवीर घोड़ी पर बैठ कर नहीं बल्कि सीप्लेन से शादी करने जाएंगे।
 
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह 14 सीटर सीप्लेन में अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सवार होकर दीपिका को लेने जाएंगे। शादी में इन 14 मेहमानों के अलावा बाकी बराती लग्जरी यॉट में आएंगे। इसके लिए दो यॉट की भी बुकिंग की गई है।
 
शादी जिस विला में हो रही है वो एक हैरिटेज विला है। इसका एक दिन का किराया लगभग 8 लाख रुपए से भी ज्यादा है। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट के रहने का इंतजान लेक कोमो के किनारे बने अन्य विला में किया गया है। 
 
दीपिका-रणवीर की शादी का कार्ड भी काफी हाईटेक है। शादी में आने वाले मेहमानों को सुरक्षा कारणों से अपने साथ ई-इन्वाइट लेकर आना होगा। एंट्री के वक्त सभी मेहमानों के ई-इन्वाइट पर मौजूद क्यूआर कोड़ को स्कैन किया जाएगा। वहीं मेहमानों से कार्ड में अपील की गई है कि उन्हे गिफ्ट देने के बजाय संस्था द लिव लव लाइफ फाउंडेशन चैरिटी में डोनेट करें। 
 
दीपवीर की इस शाही शादी में मात्र 40 मेहमानों को ही न्यौता भेजा गया है। इस शादी के फंक्शन और दूसरी चीजों के लिए बीमा कराया गया है। बीमा की समयावधि 12 से 16 नवंबर तक की है। इस पॉलिसी के तहत शादी 12 से 16 नवंबर तक चोरी, विस्फोट, विमान यात्रा, भूकंप, पानी, बाढ़, तूफान और आग से हुई क्षति को कवर किया जाएगा। कवर में ज्वैलरी भी शामिल है।
अगला लेख
रणवीर-दीपिका की शादी की खास बातें, आज करेंगे कोंकणी रीति-रिवाज से शादी