सम्बंधित जानकारी
- करीना कपूर खान के बारे में सारा अली खान ने कही बड़ी बात
- दीपिका-रणवीर ने रिसेप्शन के लिए खुद ही मांग लिया मेहमानों से अपना पसंदीदा गिफ्ट
- दीपिका-रणवीर की शादी में बनेंगे यह खास पकवान, दिखेगा नार्थ और साउथ का तड़का
- प्रियंका के बाद निक भी निकले दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी मनाने (फोटो)
- इस फिल्म के गानों के लिए साथ में डांस रिहर्सल कर रहे हैं रणबीर-आलिया
रणवीर-दीपिका की शादी की खास बातें, आज करेंगे कोंकणी रीति-रिवाज से शादी
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से दोनों की शादी होगी। अपने 6 साल के रिलेशनशिप के बाद यह कपल इटली के लेक कोमो में अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है।
सोशल मीडिया पर भी रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है। दीपिका-रणवीर की शादी का फंक्शन 14-15 नवंबर तक चलेगा। मंगलवार को दीपवीर के संगीत और मेंहदी सेरेमनी की धूम रही। हालांकि मेहमानों के फोटो लेने की मनाही होने से फैंस तक इस शादी से जुड़ी तस्वीरें नहीं पहुंच पाई है।
मेंहदी सेरेमनी में दीपिका और रणवीर ने फेमस डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन की हुई ड्रेसेस पहनी थी। संगीत फंक्शन में फेमस पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर ने समा बांधा। हर्षदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा Off to a very special place for an even more special occasion Arrivederci.
वहीं, रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने ट्वीट किया, कोई फोटो नहीं शेयर सकती, लेकिन दोनों को एक साथ देखकर मेरे आंसू नहीं थम रहे। ये खुशी के आंसू हैं। शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही है। शादी में कुल 40 लोग ही आमंत्रित है। संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान भी पहुंच गए हैं।
शादी में 14 नवंबर को साउथ इंडियन फूड जैसे डोसा और राइस जैसी डिशेज मेन्यू में रखी जाएंगी। 15 नवंबर को मेहमानों को पंजाबी डिशेज परोसी जाएंगी। वहीं, दोनों का मुंबई में रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा और 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी।
