सम्बंधित जानकारी
- इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में अर्जुन कपूर बनेंगे विलेन, नमस्ते इंग्लैंड के फ्लॉप होने का असर
- अर्जुन संग अपने रिश्ते पर मलाइका बोली, मुझे जवाब देने में शर्म नहीं आती
- अर्जुन कपूर ने पूरी की अपनी 12वीं फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की शूटिंग
- शादी नहीं करेंगे अर्जुन-मलाइका, लेकिन डेटिंग रहेगी जारी
- मलाइका के साथ तलाक पर क्या बोले अरबाज
पार्टी में रोमांटिक अंदाज में नजर आए अर्जुन और मलाइका
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोरा के अफेयर के किस्से सुर्खियों में बने हुए है। दोनों ने अब तक अपने रिलेशन की ऑफिशियली घोषणा नहीं की है लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों खुलेआम साथ नजर आ रहे हैं।
हाल ही में आई एक फोटो में मलाइका और अर्जुन के बीच का रिश्ता साफ जाहिर हो रहा है। तस्वीर में मलाइका अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रही हैं। इस पार्टी में उनके साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद हैं।
तस्वीर में मलाइका अर्जुन कपूर के बाहों में बैठी नजर आ रही हैं। ऐसे में ये देखा जा सकता है कि ये जोड़ी अब अपने रिलेशन को लेकर धीरे-धीरे सामने आ रही है।
मलाइका-अर्जुन के साथ फोटो में करीना कपूर खान, अमृता अरोरा, सुजैन खान भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
हाल ही में जब मलाइका से अर्जुन कपूर को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, मेरी लाइफ में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है इस बारे में सभी को पता है। मैं अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हूं।
कुछ वक्त पहले ही दोनों सितारे मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए थे। एक शो में भी अर्जुन मलाइका के संग रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आए थे। यह पहला मौका है जब इन दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को जाहिर किया है।
अगला लेख
