1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. arbaaz khan speeks over diverse with malaika arora

मलाइका के साथ तलाक पर क्या बोले अरबाज

Malaika Arora
बॉलीवुड के एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान का उनकी पत्नी मलाइका अरोरा से 2017 में तलाक हो गया था। उसके बाद से ही अरबाज और मलाइका इस मामले पर चुप्पी साधे रहे। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका के साथ तलाक को लेकर अरबाज ने खुल कर बात की। 
 
अरबाज ने कहा कि लोग एडजेस्टमेंट और कॉम्प्रोमाइज के साथ बहुत सारी चीजें अपनी जिंदगी में करते हैं। चाहे वह रिलेशनशिप हो या फिर शादी, हमें ये विश्वास होना चाहिए कि हम इसे निभा लेंगे लेकिन इंसान हमेशा ज्यादा की इच्छा रखता है। हम परफेक्शन पाना चाहते हैं।  इसको बनाए रखने के लिए हमें हर दिन मेहनत करनी होती है।
 
अरबाज ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सबसे अच्छा रिश्ता क्या है। उन्होंने कहा कि मैने अपने रिश्ते को 21 साल तक बचाने की कोशिशें की  लेकिन सफल नहीं हो पाए। ज्यादातर लोग तो यह भी ट्राय नहीं करते।
 
साल 1998 में अरबाज और मलाइका शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2016 में दोनों ने अपने अलग होने की खबर लोगों के सामने रखी थी। खबरों की माने तो इन दिनों अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ रिश्ते में है। वहीं मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा हैं।
अगला लेख
कुछ कुछ होता है 2 में रणवीर, रणबीर, दीपिका और आलिया