सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वायरस : अमेरिका के ओहियो और मैरीलैंड में स्कूल बंद रहेंगे
- अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस पर लिख डाली कविता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
- मध्य प्रदेश की राजनीति में ‘कोरोना वायरस’, कमलनाथ ने राज्यपाल से की हॉर्स ट्रेडिंग की शिकायत
- Corona Virus Live Updates : गूगल इंडिया का कर्मचारी कोरोना प्रभावित, भारत में अब तक 75
- कोरोना वायरस से भारत की आर्थिक परेशानियाँ कितनी बढ़ीं?
क्या मच्छरों के काटने से फैलेगा कोरोना वायरस...जानिए सच...
गर्मी का मौसम आने वाला है। तापमान बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर कोई मच्छर कोरोना वायरस के किसी मरीज को काटने के बाद किसी अन्य व्यक्ति को काटेगा, तो क्या उस व्यक्ति को भी कोरोना वायरस हो सकता है। इस सवाल का जवाब जानने से पहले देखते हैं कि यूजर्स क्या लिख रहे हैं-
Can Mosquitoes act as host of coronavirus if it bites an corona infected person ?@WHO @MoHFW_INDIA
— Som Sai K. (@SomSai_K) March 5, 2020
@MoHFW_INDIA अगर मच्छर किसी कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति को काटता है और फिर वही मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, क्या इससे स्वस्थ व्यक्ति को भी कोरोनावायरस हो जाएगा??
— संजीव (@SanjeevJhamb) March 12, 2020
ये प्रश्न इस लिए है कि भारत मे मौसम के बदलने के साथ ही मच्छरों का प्रोकोप बढ़ने वाला है।
#CoronavirusPandemic will mosquitoes be able to spread Coronavirus as we approach warmer temps? Big question that needs answers pic.twitter.com/DoPwsEpUSW
— Brian Bick (@BickThoughts) March 12, 2020
सच क्या है-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई सूचना या सबूत नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि मच्छरों से कोरोना वायरस फैल सकता है। ये वायरस शरीर की श्वसन प्रणाली पर हमला करता है। इससे ग्रसित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है तो उससे बनने वाली अति सूक्ष्म बूंदों के जरिये ये वायरस आसपास मौजूद लोगों के शरीर में पहुंच जाता है। इसके अलावा लार के जरिये भी ये वायरस फैलता है। लिहाजा कोरोना वायरस से बचने के लिए उस व्यक्ति से दूर रहें, जो खांस या छींक रहा हो।
WHO ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भी कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों का सच बताया है। आप कोरोना वायरस से संबंधित हर जानकारी WHO की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
WHO ने कोरोनवायरस को महामारी घोषित कर दिया है। दुनियाभर में अब तक 4,984 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी इस खतरनाक बीमारी से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। गुरुवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के मरीज की मौत हुई है।
