सम्बंधित जानकारी
- वास्तु उपाय : इन 5 उपायों से ऑफिस में बरकरार रखें अपनी पॉजिटिव एनर्जी
- PM मोदी से कमल हासन ने पूछा- आधी आबादी भूखी, फिर नया संसद भवन क्यों?
- ट्रंप सरकार कर रही है जो बिडेन के पुत्र के चीन से व्यापारिक रिश्तों की जांच
- कैसे करें कपड़ों को Disinfect, जानिए टिप्स
- पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का शिलान्यास, बोले- जल्द दुनिया कहेगी 'भारत लोकतंत्र की जननी है'
VastuTips | क्या आपका भी मकान चौराहे या तिराहे पर है?
हिन्दू पुराणों और वास्तु शास्त्र के अनुसार आप जहां रहते हैं उस स्थान से ही आपका भविष्य तय होता है। यदि आप गलत जगह रह रहे हैं तो अच्छे भविष्य की आशा मत कीजिये। अत: हर व्यक्ति को यह जानना जरूरी है कि उसे कहां रहना चाहिए और कहां नहीं रहना चाहिए। यदि आपका मकान तिराहे या चौराहे पर है तो जानिए उसके नुकसान।
घर के सामने या निकट तिराहा या चौराहा नहीं होना चाहिए। अक्सर कार्नर के मकान इसी तरह के होते हैं।
चौराहे :
1. चौराहे पर वास्तु दोष निर्मित होता है।
2. चौराहे के घर के संबंध में तंत्र शास्त्र कहता है कि यह तमोगुण का स्थान माना गया है।
3. इस जगह नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है।
4. यहां लोगों तथा वाहनों का आवागमन लगा रहेगा जिसके चलते आपकी मानसिक शांति भंग ही रहेगी।
5. आपमें उत्तेजना बनी रहेगी। अतः चौराहे के पास घर नहीं बनाना चाहिए।
तिराहे :
1. इसी तरह तिराहे पर भी भयानक वास्तुदोष निर्मित होता है।
2. यहां रहने वाले सभी सदस्य मानसिक रूप से परेशान ही रहते हैं।
3. यहां रहने वाली महिलाएं बीमार ही रहती है।
4. धन टिकता नहीं है और हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है।
5. यह मकान गृह कलह का कारण भी बनता है।
