1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. Today Happy Birthday

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Today 15 November Happy Birthday
15 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 15 नवंबर

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।
 
6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2033, 2042, 2051, 2060
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरी-पेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। 
परिवार: दांपत्य जीवन में मिलीजुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
शिक्षा: लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

बिरसा मुंडा (Birsa Munda): एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और लोक नायक। उन्होंने 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया।
सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza): भारत की एक प्रसिद्ध और सफल पेशेवर टेनिस खिलाड़ी, जिन्हें भारतीय महिला टेनिस में सबसे महान माना जाता है।
विद्या सिन्हा (Vidya Sinha): एक भारतीय अभिनेत्री, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, उन्हें रजनीगंधा (1974) के लिए जाना जाता है।
संजय राजाराम राउत (Sanjay Rajaram Raut): शिवसेना पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ। वे भारत में संसद के सदस्य हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
लेखक के बारे में
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्‍न समाचार पत्रों एवं संस्‍थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर.... और पढ़ें
अगला लेख
वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व