1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Weekly Numerology Horoscope 16 November to 22 November 2026

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Numerology Horoscope 16 November to 22 November 2026
Numerology Rashifal 2026: अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक (1 से 9) के आधार पर भविष्य की संभावनाओं का आकलन किया जाता है। प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसी के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय क्षमता, सफलता, संबंधों और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जाता है। सप्ताहभर ग्रहों की ऊर्जा में होने वाले परिवर्तन इन मूलांकों पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं।

साप्ताहिक अंक राशिफल: 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक

मूलांक 1 (जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28)
यह सप्ताह आपके द्वारा किए गए कार्य से आपकी पहचान सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान कर सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से प्राप्त सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। निवेश करने के पूर्व अच्छी तरह से सोच-विचार करने के बाद ही निवेश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान का ध्यान रखें। योजनाओं का विचार-विमर्श करते समय जीवनसाथी की सलाह को प्राथमिकताओं दें।
उपाय: रविवार को मदार या आक की लकड़ी को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 2 (जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29)
यह सप्ताह आपके लिए मानवीय संबंधों और व्यावसायिक विवेक के मध्य संतुलन स्थापित करने का रहेगा। आपके प्रभावी संवाद से किसी पुराने मतभेद के समाधान मिलने में संभावना दिखती है। पारिवारिक खर्चों की समीक्षा करें तथा बचत को प्राथमिकता दें। इस सप्ताह व्यस्तता के चलते आपको थकान महसूस हो सकती है, अतः पर्याप्त आराम करें। जीवनसाथी के साथ किसी पूर्व विषय पर खुलकर चर्चा करने से आपसी समझ में सुधार हो सकता है।
उपाय: सोमवार को ढाक या टेसू (खाखरा) की लकड़ी को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 3 (जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30)
यह सप्ताह आपके लिए ज्ञान, अनुभव एवं निर्णय क्षमता के प्रभावी उपयोग का समय रहेगा। आर्थिक विषयों में किसी नवीन योजना की रूपरेखा तैयार हो सकती है, किंतु तत्कालिक लाभ के स्थान पर उसकी दीर्घकालिक उपयोगिता पर विचार करें। स्वास्थ्य हेतु नियमित दिनचर्या एवं संतुलित आहार पर ध्यान देना आवश्यक होगा। जीवनसाथी के साथ बच्चों, शिक्षा अथवा पारिवारिक भविष्य से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकता है।
उपाय: गुरुवार को पीपल की लकड़ी को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 4 (जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह आपके लिए स्थापित कार्यप्रणाली की त्रुटियों को पहचानने और नवीन विकल्पों की खोज का रहेगा। तकनीकी, डिजिटल एवं प्रबंधन संबंधी कार्यों में कोई नवीन विचार उपयोगी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक विषयों में आकर्षक प्रस्तावों की  वास्तविकता की जांच किए बिना आगे बढ़ने से बचें। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है।
उपाय: शनिवार या बुधवार को दूर्वा (दूब) को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 5 (जन्म दिनांक 5, 14, 23)
यह सप्ताह आपके लिए संपर्कों को उपयोगी अवसरों में परिवर्तित करने की संभावना का अवसर प्रदान कर सकता है। व्यापार एवं संचार से जुड़े व्यक्तियों को नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। कार्य के बीच में थोडा ब्रेक लेना अच्छा रहेगा, लगातार बैठकर कार्य करने से बचें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें, उन्हें प्रयाप्‍त समय देवें।
उपाय: बुधवार को अपामार्ग (चिरचिटा/ लटजीरा/विधारा की जड़) की लकड़ी को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 6 (जन्म दिनांक 6, 15, 24)
यह सप्ताह आपके लिए रचनात्मक क्षमता एवं व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नए आयाम पर ले जाने का अवसर प्रदान कर सकता है। विलासिता पर खर्च हो सकता है, वितीय योजना बनाकर कार्य करना उचित होगा। इस सप्ताह छोटी-मोटी स्वास्थ समस्या रह सकती है, उसे नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी के अच्छा समय व्यतीत होगा।
उपाय: शुक्रवार को गूलर की लकड़ी को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 7 (जन्म दिनांक 7, 16, 25)
यह सप्ताह आपके लिए गहन चिंतन एवं विश्लेषण के माध्यम से नई संभावनाओं को पहचानने का रहेगा। निवेश के पूर्व उससे जुड़े जोखिमों को भलीभांति समझ लें। स्वास्थ्य हेतु मानसिक शांति एवं पर्याप्त निद्रा को महत्व दें। जीवनसाथी के साथ अपने विचार साझा करें, संवाद में स्पष्टता संबंधों को मजबूत करेगा।
उपाय: शनिवार को कुश (दर्भा) को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 8 (जन्म दिनांक 8, 17, 26)
यह सप्ताह आपके लिए कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करने का रहेगा। प्रशासनिक, संस्थागत एवं प्रबंधन संबंधी विषयों में पुराने दस्तावेजों तथा लंबित प्रक्रियाओं की समीक्षा उपयोगी सिद्ध हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में बकाया भुगतान, देनदारियों एवं भविष्य की बचत पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य हेतु निरंतर बैठकर कार्य करने की प्रवृत्ति में परिवर्तन आवश्यक होगा। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक दायित्वों को साझा करें तथा उन्हें पर्याप्त समय दें।
उपाय: शनिवार को शमी या खेजड़ी की लकड़ी को पानी में डालकर नहाएं।
 
मूलांक 9 (जन्म दिनांक 9, 18, 27)
यह सप्ताह आपके लिए अपनी ऊर्जा को प्रतिस्पर्धा के स्थान पर रचनात्मक उपलब्धियों की ओर प्रवृत्त करने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है, जिसमें आपका साहस एवं त्वरित निर्णय क्षमता उपयोगी सिद्ध होगी। आर्थिक विषयों में जोखिम लेकर लाभ अर्जित करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य हेतु नियमित व्यायाम एवं पर्याप्त विश्राम आवश्यक रहेगा। जीवनसाथी एवं भाई-बहनों के साथ वार्ता में संयम रखें।
उपाय: मंगलवार को खैर (कत्था) की लकड़ी को पानी में डालकर नहाएं।

अस्वीकरण (Disclaimer): अंक ज्योतिष द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां केवल संभावित रुझानों का संकेत देती हैं। यह राशिफल मूलांक के आधार पर किया गया सामान्य पूर्वानुमान है, इसमें व्यक्तिगत तौर पर परिवर्तन संभव है। अधिक जानकारी के किसी अनुभवी अंक ज्योतिषी से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
डॉ. अभय गुप्ता
The author is an experienced Numerologist,  Life coach, Motivational Speaker, NLP Master Trainer. Mob. 9479716025 .... और पढ़ें
अगला लेख
Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल