सम्बंधित जानकारी
- गठिया, कमर तथा जोड़ों के दर्द में लाभ देंगे मैथी के लड्डू, सर्दी में अवश्य खाएं
- कोरोना और सर्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे तिल-गुड़ के ये खास 4 व्यंजन
- सर्द मौसम में लें टेस्टी और यमी मटर-पनीर पुलाव का आनंद, पढ़ें आसान विधि
- सर्दी के मौसम में बनाएं हरे मटर के स्वादिष्ट चटपटे पराठे, इस आसान तरीके से
- Immune System को मजबूत बनाएगी तुलसी की चाय, जानिए कैसे बनाएं
Delicious Cake : यमी और डिलीशियस चॉकलेटी केक
Chocolate Cake Recipe
सामग्री-
मैदा 1 प्याला, क्रीम 2 बड़े चम्मच, चीनी (पिसी हुई) 2 प्याले, नमक 1/2 चम्मच, बेकिंग सोड़ा 1 छोटा चम्मच, ऑरेंज एसेंस 1 बड़ा चम्मच, मक्खन 1 बड़ा चम्मच, दही 1 प्याला, कोको पावडर 1 प्याला।
आइसिंग के लिए सामग्री-
मक्खन 3 बड़े चम्मच, कोको पावडर 1/4 प्याला, कंडेंस्ड मिल्क 3 बड़े चम्मच, आइसिंग शक्कर 1 प्याला।
विधि- सर्वप्रथम मैदा, कोको पावडर, नमक व बेकिंग सोड़े को एक साथ छान लें। एक कटोरे में दही, मक्खन, एसेंस लेकर फेंटें। क्रीम में धीरे-धीरे पिसी चीनी मिलाएं।
दही का मिश्रण मिलाकर बुलबुले उठने तक फेंटें। अब मैदे का मिश्रण मिलाकर फेंटें। केक पैन को घी लगाकर चिकना करें, उस पर थोड़ा-सा मैदा बुरकें। घोल को पैन में डालें। पहले से गर्म ओवन में रखकर धीमें तापमान पर करीब 30-40 मिनट तक बेक कर यमी और डिलीशियस चॉकलेटी केक सर्व करें।
