1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तराखंड
  4. badrinath-helicopter-crash-joshimath-uttarakhand-news

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

Helicopter crash in badarinath
उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा विमान हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से 6 यात्रियों को लेकर देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा यूकाडा का एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश हो गया है। खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में पायलट 6 लोगों की मौत हो गई।

हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सेना मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही सेना ने रेस्क्यू की कमान भीसंभाल ली है।  अपडेटेड जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर के पायलट कैप्टन हिमांशु थे। वहीं, यात्रियों की पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज के रूप में हुई है। बताया गया है कि यात्री अरुण बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर हैं।

बदरीनाथ और जोशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री बेंगलुरु के बताए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। 
अगला लेख
PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस