1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Block Pramukh Elections yogi adityanath

UP Block Pramukh Elections : BJP की बंपर जीत पर बोले CM योगी- PM मोदी के मार्गदर्शन का लाभ मिला

UP Block Pramukh Elections
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में भाजपा को बंपर जीत मिली है। इस जीत से उत्साहित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस जीत से साबित होता है कि जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है। यूपी में यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मिली है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
 
बीजेपी को मिली बम्पर जीत : भाजपा को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बम्पर जीत मिली है। शहर की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा ने अब गांवों में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। भाजपा ने 476 ब्लॉक के लिए आज सम्पन्न मतदान मे जोरदार प्रदर्शन किया है।
पश्चिमी से लेकर पूर्वी तथा मध्य उत्तरप्रदेश के साथ बृज क्षेत्र और बुंदेलखंड में भी भाजपा ने ब्लॉक क प्रमुख चुनाव में अपना परचम लहरा दिया।

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के कुल 825 पद में से निर्विरोध निर्वाचित 349 में 334 पद पर पहले ही कब्जा किया है और आज मतदान के बाद भी बाजी अपने हाथ में कर ली है। खबर लिखे जाने तक ब्लॉक प्रमुख पद पर सर्वाधिक प्रत्याशी भाजपा के जीतकर आए हैं।
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर में आतंकी-सरकारी कर्मचारियों के कनेक्शन का खुलासा, 11 बर्खास्त, सैयद सलाहुद्दीन के 2 बेटे भी शामिल