1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP : 4 year old deaf and mute boy falls into borewell

हापुड़ में खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, 6 घंटे की मशक्कत के बाद NDRF ने बचाया

Hapur
हापुड़ (उप्र)। हापुड़ शहर के कोटला सादात मोहल्ले में मंगलवार दोपहर 4 साल का बच्चा खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। खबरों के मुताबिक 6 घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सकुशल बचा लिया। खबरों के मुताबिक बच्चा बोल और सुन नहीं सकता था।
 
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि हापुड़ थाना क्षेत्र के कोटला सादात मोहल्ले में मोहसिन नामक व्यक्ति का चार साल का बेटा माविया दोपहर करीब 12 बजे खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया।

इसका पता लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।
अगला लेख
Elon Musk हो रहे कंगाल! 14 हजार करोड़ का हुआ नुकसान, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड