1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP 12th board exam : english paper cancled

यूपी में 12वीं का इंग्लिश का पेपर लीक, 24 जिलों में रद्द हुई परीक्षा

UP 12th board exam
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में बुधवार को कक्षा 12वीं का इंग्लिश का पर्चा लीक होने की वजह से 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर गई। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होनी थी।
 
अलीगढ़, बागपत, गोरखपुर, आजमगढ़, जालौन, चित्रकूट, आंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, उन्नाव आदि स्थानों पर परीक्षा रद्द कर दी गई। 
 
आगरा, मैनपुरी, मथुरा, गाजियाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, गोंडा, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटाह और शामली में भी आज अंग्रेजी का पेपर नहीं होगा। शेष स्थानों पर पेपर समय पर होगा।
अगला लेख
अबकी बार महंगाई की पढ़ाई पर मार, स्टेशनरी, ट्रांसपोर्टेशन सहित फीस बढ़ने से छात्रों का बजट भी हुआ बेकाबू