1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mathura : operation against monkey

मथुरा नगर निगम ने क्यों चलाया ‘बंदर पकड़ो’ अभियान? पहले ही दिन पकड़े गए 85 बंदर

Mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन के स्थानीय नागरिकों एवं सैलानियों को बंदरों से आ रही समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अभियान के पहले ही दिन 85 बंदरों को पकड़ा गया।
 
गौरतलब है कि जिले में बंदरों द्वारा धक्का दिए जाने तथा बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों आदि पर हमला किए जाने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
 
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बंदरों की हरकतों को देखते हुए लोगों की मांग पर निगम के अधिकारियों ने बंदरों को पकड़ने और फिर उन्हें शहरी क्षेत्र से दूर ले जाकर वन क्षेत्र में छोड़ने का फैसला किया है।
 
उन्होंने बताया कि इस बारे में टेंडर निकाला गया और सबसे कम बोली लगाने वाले ठेकेदार को इसे पकड़ने का ठेका दिया गया। इस क्रम में बुधवार से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि सुबह से शाम तक चले इस अभियान 7 दर्जन बंदरों को पिंजरों में बंद कर लिया गया। पहले चरण में करीब दो हजार बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का इरादा किया गया है।
अगला लेख
Third Wave: ​क्‍यों बच्‍चों पर है तीसरी लहर का खतरा, कैसे बचाएं अपने बच्‍चों को वायरस से?