गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mass marriage concluded in Ayodhya Mandal
Written By Author संदीप श्रीवास्तव
Last Modified: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (23:02 IST)

अयोध्या मंडल के हिन्दू-मुस्लिम जोड़ों को मिला CM योगी का आशीर्वाद

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या की धरती पर ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ है। सभी जोड़ों को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिला है।

अयोध्या मंडल के हिन्दू-मुस्लिम जोड़ों को मिला CM योगी का आशीर्वाद - Mass marriage concluded in Ayodhya Mandal
अयोध्या। अयोध्या मंडल में शुक्रवार को 3915 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इनमें 126 जोड़े मुस्लिम समाज के थे। सभी जोड़ों को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशीर्वाद दिया।
 
मुख्‍यमंत्री योगी ने इस मौके पर कोई राजनीतिक भाषण नहीं दिया, लेकिन प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या की धरती पर ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिला है। 
पहले बाल विवाह, दहेज प्रथा एक कुप्रथा थी। अब समाज में दोनों ही तरह की बुराइयों को तिलांजलि दी जा रही है। 2017 के पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार था, अराजकता थी, लेकिन भाजपा सरकार के गठन के बाद यूपी भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त प्रदेश हुआ है।
गरीबों को शौचालय दिए गए, आवास दिए गए। 2 करोड़ 60 लाख लोगों को सरकार ने शौचालय बनवाकर दिया। जहां बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी, वहां बिजली की आपूर्ति हो रही है। मिशन शक्ति के तहत बेटियां पुलिस में भर्ती हो रही हैं व शिक्षक बन रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
Corona के नए Variant पर बारीकी से नजर रख रहा INSACOG