1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Increase in CNG and PNG prices in UP

दिवाली त्योहार पर लगा उपभोक्ताओं को झटका, यूपी में बढ़े CNG और PNG के दाम

CNG and PNG
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में दीपावली से पहले लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा है। राज्य में सीएनजी और घरेलू गैस पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो और पीएनजी की कीमत में 3.30 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब बीते 10 महीनों में यूपी में सीएनजी के दाम 25 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
 
यूपी की राजधानी लखनऊ में सीएनजी की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू गैस पीएनजी की कीमत में 3.30 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी लखनऊ के अलावा उन्नाव, आगरा, अयोध्या में भी हुई है।
अगला लेख
मध्यप्रदेश में लंपी ने ली 336 पशुओं की जान, क्या पशुपालन विभाग की लापरवाही है बड़ी वजह?