उत्तर प्रदेश में 2027 में नहीं बन रही भाजपा की सरकार, भाजपा विधायक ने ऐसा क्यों कहा
Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति खराब है। 2027 में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। भाजपा नेता के बयान पर बवाल मच गया।
भाजपा विधायक मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार ना बनने का दावा करते सुनाई दे रहे हैं।
उन्होंने अपने ही सरकार को घेरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। ऐसे में अगर शीर्ष नेतृत्व यूपी में कुछ कड़े कदम नहीं उठाती है तो 2027 में भाजपा की सरकार नहीं आएगी।
मिश्रा का कहना है कि जिस तरह से जनप्रतिनिधियों की बात को अधिकारी व कर्मचारी सुन नहीं रहे हैं, ऐसे में हम जनता के बीच में कैसे 2027 में जाएंगे?Present condition of BJP is very poor in UP. We wont be able to form Govt again in 2027.
— Aditya Goswami (@AdityaGoswami_) July 13, 2024
-Ramesh Mishra, BJP MLA Jaunpurpic.twitter.com/gplMzEGDSu
भाजपा विधायक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पर फोकस करना चाहिए। 2027 के चुनाव को लेकर एक-एक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को पूरी ताकत से लगना होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
