सम्बंधित जानकारी
- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट विवाह बंधन में बंधे, जानी-मानी हस्तियां हुईं शामिल
- इंदौर में 12 घंटे में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, अमित शाह बनेंगे इस पल के साक्षी, नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश
- अब विवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर की मां, पिस्तौल दिखाकर लोगों को धमकाया, पुलिस करेगी जांच
- ट्रेनी IAS विवाद : दोषी पाए जाने पर किया जा सकता है बर्खास्त, केंद्र सरकार ने शुरू की जांच
- भारत बन सकता है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : RBI डिप्टी गवर्नर
bypoll election results live : TMC ने बंगाल में 3 सीटें जीतीं, अमरवाड़ा में भाजपा आगे
live updates : 7 राज्यों की 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी। बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 3 सीटों पर जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा में भाजपा ने बढ़त बना ली है। पल पल की जानकारी...
02:23 PM, 13th Jul
-उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस की जीत।
-हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार के.एल. ठाकुर को 8,990 मतों से हरा दिया।
-पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के कृष्णा कल्याणी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी को 50,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी।
02:03 PM, 13th Jul
-तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट और बगदा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।
-मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश शाह आगे।
-उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटौला जीत की ओर, मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को बढ़त।
12:04 PM, 13th Jul
-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं।
-हिमाचल की हमीरपुर सीट भाजपा के आशीष शर्मा ने जीती।
-बिहार के रुपौली में निर्दलीय शंकर सिंह आगे। बीमा भारती तीसरे नंबर पर।
-अमरवाड़ा में कांग्रेस के धीरेन शाह ने भाजपा के कमलेश शाह पर बनाई बढ़त।
11:19 AM, 13th Jul
-जालंधर वेस्ट सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत 35 हजार से ज्यादा वोटों से जीते।
-हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ और देहरा सीट पर कांग्रेस आगे, हमीरपुर में भाजपा को बढ़त।
-हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ और देहरा सीट पर कांग्रेस आगे, हमीरपुर में भाजपा को बढ़त।
10:09 AM, 13th Jul
-देधला सीट पर कमलेश ठाकुर ने बनाई बढ़त। हिमाचल प्रदेश की सभी 3 सीटों पर कांग्रेस आगे।
-बंगाल की चारों सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने बनाई बढ़त।
-उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त।
-बिहार की रुपौली सीट पर जदयू आगे।
09:33 AM, 13th Jul
-मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा आगे।
-उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त।
-हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर में कांग्रेस आगे।
-पंजाब की जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार को बढ़त।
-बंगाल में सभी 4 विधानसभा सीटों (मानिकतला, बगदाह, रानाघाट दक्षिण और रायगंज) पर टीएमसी आगे।
09:20 AM, 13th Jul
हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह शुरुआती रुझानों के अनुसार आगे चल रहे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पीछे।
08:14 AM, 13th Jul
-7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए वोटो की गिनती जारी।
-हिमाचल की देहरा सीट सीट से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर। पत्नी कमलेश ठाकुर लड़ रही हैं चुनाव।Bye Election to Assembly Constituencies: The counting of votes for the 13 Assembly seats spread across 7 states is underway. pic.twitter.com/rzl8SMl4OU
— ANI (@ANI) July 13, 2024
07:36 AM, 13th Jul
-पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की रूपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में 10 जुलाई को हुआ था मतदान।
-10 जुलाई को हुआ 13 विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान। काउंटिंग के बाद चुनाव परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।
