1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 28 people including father raped the teenager

पहले पोर्न दिखाकर पिता ने किया दुष्कर्म, फिर 6 साल तक 27 लोगों ने की दरिंदगी

lalitpur
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक दिल दहलाने वाला सामने आया है। यहां 17 साल की एक किशोरी के साथ पहले उसके पिता ने पोर्न दिखाकर दुष्कर्म किया फिर कई साल तक 27 लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की।  
पुलिस में दर्ज शिकायत में किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसके समेत 28 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में किशोरी ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उनमें समाजवादी पार्टी (SP)और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता भी शामिल हैं। किशोरी के मुताबिक ये लोग सालों तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक किशोरी ने आरोप लगाया कि जिस वह छठी कक्षा में पढ़ती थी तब उसके पिता ने अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी, लेकिन उसके विरोध के चलते पिता ऐसा नहीं कर पाया।
 
इसके बाद पिता उसे गाड़ी सिखाने के बहाने दूर ले गया और खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता ने अपने कृत्य को छिपाने के लिए लड़की को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह लड़की की मां को जान से मार देगा। 
 
लड़की के मुताबिक इसके बाद पिता की शह पर उसके साथ दुष्कर्म का सिलसिला शुरू हो गया और हर कोई नया व्यक्ति उसके साथ दुष्कर्म करता था। अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी पुलिस को बताते हुए लड़की ने कहा कि कुछ दिन तिलक यादव नाम के व्यक्ति ने उसके साथ बुरी तरह दुष्कर्म किया। तिलक के साथ उसके रिश्तेदारों ने भी बलात्कार किया। 
 
शिकायत के आधार पर ललितपुर पुलिस ने भादंसं की धारा 354, 376-डी, 323, 506 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में लड़की के पिता, सपा नेता तिलक यादव, राजेश जैन जोझिया, बसपा नेता दीपक अहिरवार, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, कोमलकांत सिंघई, श्यामा, पप्पू, मुन्ना, आकाश, महक, बंटी, नीतू, शरद, मंजू और कुछ अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं।
अगला लेख
पद्मश्री से सम्मानित इंदौर की जनक दीदी KBC में