• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. train food delivery app
Written By

ट्रेन में करें अपनी पसंद का खाना ऑर्डर, इन 4 apps का करें इस्तेमाल

train food delivery app
train food delivery app
रेल गाड़ी में सफर करने का अपना ही एक मज़ा होता है। साथ ही आज के समय में IRCTC द्वारा ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं दी जाती है जिससे आपका सफर कम्फर्टेबल हो। हर व्यक्ति की ट्रेन से अलग यादें और किस्से जुड़े होते हैं। ट्रेन में सफ़र करने से आप कई तरह के लोगों से मिलते हैं व उनकी पर्सनालिटी को समझते हैं।
ट्रेन में किसी को दोस्त बनाने का सबसे अच्छा तरीका खाना शेयर करना होता है।

अक्सर लोग ट्रेन में अपना खाना पैक करके आते हैं। साथ ही कई लोग ट्रेन का खाना पसंद करते हैं जो IRCTC द्वारा प्रदान किया जाता है। अगर आप ट्रेन में रेगुलर सफ़र करते हैं तो आप कुछ एप की मदद से ट्रेन में खाना मंगवा सकते हैं (food on train)। यह सर्विस बिलकुल zomato और swiggy की तरह है जहां आप ट्रेन में बैठे बैठे अपने पसंद का खाना आर्डर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन ऐप के बारे में...
 
आईआरसीटीसी फूड ऑर्डर | food on train apps
1. IRCTC Order Food in Train: यह ऐप Go Foodie Online कंपनी द्वारा बनाई गई है। हालांकि यह ऐप IRCTC की है। इस ऐप में आप ट्रेन नंबर डालकर अपना खाना मंगवा सकते हैं। साथ ही आपको इसमें अपना स्टेशन भी चुनना होगा। आपको menu में chinese, italian और Indian डिश मिल जाएंगी। खाना ऑर्डर करने के बाद आपका खाना आपकी सीट पर आ जाएगा।
train food delivery app
2. Zoop India: यह ऐप IRCTC से प्रमाणित है और आप इस ऐप के ज़रिए वेज व नॉन वेज खाना मंगवा सकते हैं। आप इस ऐप में ट्रेन नंबर या PNR की मदद से खाना सर्च कर सकते हैं। आपको इस ऐप में कुछ डिस्काउंट या ऑफर भी मिल सकता है। खाना ऑर्डर करने के बाद आपका खाना आपको अपनी सीट तक मिल जाएगा।
 
3. Rail Restro: यह ऐप भी ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए काफी अच्छी है। हालांकि इसकी रेटिंग बाकि ऐप से थोड़ी कम है लेकिन इस ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप में आपको कोई delivery charges नहीं देने होंगे। इस ऐप में आपको menu में कई तरह की डिश मिल जाएंगी।
 
4. Food in Train and Train Tickets: यह ऐप Railofy द्वारा बनाई गई है और यह भी IRCTC से प्रमाणित है। इस ऐप की रेटिंग काफी अच्छी है। आप इस ऐप में खाने को बिना किसी कॉस्ट के कैंसिल भी कर सकते हैं। आपको इस ऐप में कई तरह के ब्रांड के फूड मिल जाएंगे। खाना ऑर्डर करने के बाद आपका काना सीट पर आ जाएगा। 

Image Credit: Unsplash, Canva

ये भी पढ़ें
पिछड़ा वर्ग जनगणना की लड़ाई, अब हिन्दुओं पर आई