1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Bank Holidays in October 2023 list in hindi

October Bank Holiday : जल्द निपटा लें अपना काम, अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

How many holidays in October 2023
Bank Holidays in October 2023 list in hindi : अक्टूबर में बैंकों में थोकबंद छुट्टियां हैं। अक्टूबर में भी सितंबर की तरह ही 16 दिन छुट्टियां हैं। इसलिए अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़े कोई काम है तो उसे जल्दी निपटा लें। अक्टूबर में कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। 
 
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी शुरू : हालांकि इस दौरान ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेगी। अगर आपको छुट्टी के दिन बैंक से जुड़े काम हो तो आप घर बैठे सारी जरूरी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बैंकों में छुट्टियां रहने बावजूद ऑनलाइन और ATM की सभी सेवाएं जारी रहती है। इसके अतिरिक्त आप क्रेडिट (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।
 
इनमें कई छुट्टियां कुछ प्रदेशों में ही लागू होंगी। जानते हैं कौनसे दिन बंद रहेंगे बैंक और कौनसे दिन रहेंगी छुट्टिया-   
 
  • 1 अक्टूबर 2023- रविवार की छुट्टी। 
  • 8 अक्टूबर, 2023- दूसरे रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी।
  • 14 अक्टूबर, 2023- दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
  • 15 अक्टूबर, 2023-रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों का अवकाश होगा।
  • 22 अक्टूबर, 2023- रविवार के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश होगा।
  • 28 अक्टूबर, 2023- शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर, 2023-रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
 
 
  • 2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती में भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर, 2023-कटि बिहु के चलते असम (गुवाहाटी) में बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 21 अक्टूबर, 2023-दुर्गा पूजा/महा सप्तमी में अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 अक्टूबर, 2023-दशहरा में हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई में गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी।
  • 26 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी है।
  • 27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा, दसई में गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी। 
Edited by :  Sudhir Sharma
अगला लेख
Social Media : Bombay High Court ने सोशल मीडिया को बताया जनसंहार का हथियार