1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Petrol Diesal rates on 9 february

लगातार चौथे दिन गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 माह के निचले स्तर पर

Petrol Diesal rates in Delhi
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को लगातार चौथे दिन घटते हुए करीब 5 महीने के निचले स्तर पर आ गए।
 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल रविवार को 22 पैसे सस्ता होकर 72.23 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। यह 17 सितंबर 2019 के बाद का निचला स्तर है। यहां डीजल की कीमत भी 20 पैसे घटकर 65.23 रुपए प्रति लीटर रह गई। यह पिछले साल 12 सितंबर के बाद का निचला स्तर है।
 
कोलकाता में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 74.92 रुपए, मुंबई में 22 पैसे सस्ता होकर 77.89 रुपए और चेन्नई में 23 पैसे सस्ता होकर 75.04 रुपए प्रति लीटर रह गया।
 
डीजल की कीमत कोलकाता में 20 पैसे घटकर 67.59 रुपए प्रति लीटर रह गई। मुंबई और चेन्नई में डीजल 21-21 पैसे सस्ता हुआ। एक लीटर डीजल आज मुंबई में 68.36 रुपए और चेन्नई में 68.89 रुपए का बिका।
अगला लेख
अफगानिस्तान में हमला, 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत