Daily Horoscope

Tripura Assembly Election 2023

Mon, 23 Nov 2026

Notifications




3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?Pakistani minister's visit to India : भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में लंबे समय से जारी तल्खी के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भारत दौरे पर पहुंचे हैं। 3 साल के अंतराल के बाद यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान सरकार का कोई मंत्री भारत आया है। हालांकि उनकी इस यात्रा का मकसद भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत करना नहीं, बल्कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यतागत संवाद फोरम में हिस्सा लेना है। नई दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मुसादिक मसूद मलिक से भारत में हुए आतंकी हमलों और पाकिस्तान की भूमिका को लेकर सवाल पूछे गए, लेकिन वे इन सवालों का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए।

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौतेNepal's Prime Minister Balendra Shah's visit to India : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 2 दिवसीय भारत दौरे पर आज दिल्ली पहुंचे हैं। यह उनका पहला द्विपक्षीय दौरा है। वे आज शाम विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह की द्विपक्षीय बैठक होगी। इसके बाद दोनों नेता भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या और नेपाल में देवी सीता के जन्मस्थान जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बालेंद्र शाह की द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों भारत-नेपाल संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करने के साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।