बिकवाली के दबाव में Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 583 अंक लुढ़का, Nifty भी आया 24000 के नीचे
Share Market Update News : कच्चे तेल के ऊंचे स्तर, कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 582.86 अंक यानी 0.75 प्रतिशत लुढ़ककर 76,913.50 अंक पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार के दौरान एक समय यह 1,237.5 अंक तक लुढ़क गया था लेकिन बाद में कुछ संभल गया, जबकि निफ्टी 180.1 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 पर रहा। भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन बिकवाली का दबाव रहा।
कच्चे तेल के ऊंचे स्तर, कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 582.86 अंक यानी 0.75 प्रतिशत लुढ़ककर 76,913.50 अंक पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार के दौरान एक समय यह 1,237.5 अंक तक लुढ़क गया था लेकिन बाद में कुछ संभल गया, जबकि निफ्टी 180.1 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 23,997.55 पर रहा।
ये शेयर रहे टॉप लूजर्स
भारतीय शेयर बाजार में आज पूरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, HUL, Axis Bank, Tata Steel और Larsen and Toubro के शेयरों में देखी गई। आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ऑटो, मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।
डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा
इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच समझौता नहीं होने पाने की वजह से भी मार्केट का सेंटीमेंट खराब हुआ है। क्रूड ऑयल के दाम जून डिलिवरी के लिए 120 डॉलर के लेवल को पार कर गए हैं, जो इसका 2022 के बाद सबसे ऊंचा लेवल है। आज भारतीय रुपया पिछले बंद भाव 94.85 के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.02 प्रति डॉलर पर खुला।
1 मई को बंद रहेंगे शेयर बाजार
शुक्रवार 1 मई को देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पूरी तरह बंद रहेंगे। यह छुट्टी महाराष्ट्र दिवस के मौके पर दी जा रही है। इस दिन शेयर बाजार में किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त नहीं होगी यानी निवेशक इक्विटी (शेयर), डेरिवेटिव्स (फ्यूचर्स और ऑप्शंस) और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) से जुड़े सौदे नहीं कर पाएंगे।
इससे पहले यानी बुधवार को वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। उतार-चढ़ाव के बाद कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 609.45 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.95 अंक (0.76 प्रतिशत) मजबूत होकर 24,177.65 के स्तर पर पहुंच गया।
इस तेजी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है और बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

