ट्रंप के इस बयान से Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 1200 अंक लुढ़का, Nifty भी 24 हजार के नीचे
Share Market Update News : बुधवार की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह 1200 अंक से ज्यादा गिर गया, वहीं निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,206.75 (-1.56%) अंकों की गिरावट के साथ 76289.61 पर था, वहीं निफ्टी में भी 371.40 (-1.54%) अंकों की बड़ी गिरावट आई। बाजार की इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हो गया।
बुधवार की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह 1200 अंक से ज्यादा गिर गया, वहीं निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,206.75 (-1.56%) अंकों की गिरावट के साथ 76289.61 पर था, वहीं निफ्टी में भी 371.40 (-1.54%) अंकों की बड़ी गिरावट आई। बाजार की इस गिरावट से निवेशकों को बड़ा नुकसान हो गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की बंदरगाहों की घेराबंदी बढ़ाने की चेतावनी से निवेशक डरे हुए हैं। साथ ही सभी सेक्टर्स में बिकवाली और पैनिक सेलिंग का माहौल दिखा। शेयर बाजार में गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गिरकर 465 लाख करोड़ रुपए रह गया।
साल 2022 के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिससे भारत में महंगाई बढ़ने का डर है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर करीब 95.21 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया है, जो रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब माना जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

