1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock market witnessed a rise due to positive signals from global markets

Share Bazaar में आई बहार, Sensex 609 अंक उछला, Nifty भी 24170 के पार

Indian stock market witnessed a rise due to positive signals from global markets
Share Market Update News : वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। उतार-चढ़ाव के बाद कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 609.45 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.95 अंक (0.76 प्रतिशत) मजबूत होकर 24,177.65 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है और बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया।
 
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। उतार-चढ़ाव के बाद कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 609.45 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.95 अंक (0.76 प्रतिशत) मजबूत होकर 24,177.65 के स्तर पर पहुंच गया।
इस तेजी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है और बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 2 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत एफएमसीजी इंडेक्स चढ़ा। उसके बाद ऑटो इंडेक्स रहा, जिसमें 1.15 प्रतिशत की तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड की कीमत चढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल तक चली गई।
यह भी माना जा रहा है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से गिरावट रोकने में मदद मिली। एक वजह यह भी रही कि मार्केट में अच्छी तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग होने लगी। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.5 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा।
 
रुपया आज अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 94.82 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह अब तक के अपने सबसे निचले स्तर के करीब है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: बंगाल में 3 बजे तक 78.68 फीसदी मतदान, EVM पर BJP उम्मीदवार का नाम टेप से ढंका