सम्बंधित जानकारी
- Share bazaar News: घरेलू बाजारों में आई तेजी, सेंसेक्स 1098 और निफ्टी 270 अंक चढ़ा
- Share bazaar: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, सेंसेक्स 326 और निफ्टी 99 अंक फिसला
- Share Market में तेजी लौटी, Sensex 875 अंक उछला, Nifty फिर 24 हजार के पार
- Share bazaar: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1046 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24300 अंक के पार
- Share bazaar: शेयर बाजार में गिरावट जारी, Sensex 166 अंक टूटा, Nifty भी 24,000 अंक से नीचे आया
Share Market : बाजार में तेजी लौटी, Sensex 820 अंक उछला, Nifty भी चढ़ा
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 820 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी भी 250.50 अंक यानी 1.04 प्रतिशत उछलकर 24,367.50 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 819.69 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,705.91 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान एक समय 1,098.02 अंक तक चढ़ गया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 लाभ में जबकि 2 नुकसान में रहे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 250.50 अंक यानी 1.04 प्रतिशत उछलकर 24,367.50 अंक पर बंद हुआ।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका में बेरोजगारी दावों के सकारात्मक आंकड़े से मंदी की आशंका दूर हुई है। इससे बाजार पर अच्छा असर पड़ा है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति के शेयर नुकसान में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाभ में रहे थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,626.73 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.18 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 581.79 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 180.50 अंक का नुकसान रहा था।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour
Edited by: Chetan Gour
