1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. sawan ki hardik shubhkamnaye

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं, शायरी और संदेश

Happy Sawan 2023
Happy Sawan 2023: सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है। सावन का महिना शुरू होते ही वातावरण में पॉजिटिव वाईब आने लगती है। कई लोग सावन के सोमवार पर व्रत भी रखते हैं। इस बार सावन मास दो महीने का है। भोलेनाथ को सावन मास अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन माह शिवजी की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस पवन अवसर पर इंटरनेट पर भी कई शुभकामनाएं संदेश व शायरी वायरल हो रही है। आप भी अपने प्रियजनों के साथ इन शुभ संदेश व शायरियों को शेयर कर सकते हैं। 
1. हर हर महादेव बोले जो जन,
उसे मिले सुख समृद्धि और धन। 
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
 
2. शिव ही दीपक, शिव ही बाती,
शिव जो नहीं, तो सब कुछ माटी।
Happy Sawan 2023
 
3. शिव सत्य है, शिव अनंत है, 
शिव अनादी है, शिव भगवंत है, 
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, 
शिव शक्ति है, शिव ही भक्ति है।
सावन की शुभकामनाएं
Happy Sawan 2023
 
4. वह मरे जो कर्म करे चंडाल का,
काल उसका क्या बिगाड़े जो भक्त महाकाल का।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
 
5. है हाथ में डमरू उनके 
और काल नाग है साथ,
है जिसकी लीला अपरम्पार 
वो हैं भोलेनाथ।
Happy Sawan 2023

अगला लेख
सावन विशेष : माता मंगला गौरी व्रत की आरती, यहां पढ़ें