सम्बंधित जानकारी
- सावन सोमवार का व्रत ये 10 लोग भूल से भी न रखें
- Sawan 2023 : सावन माह में कौन से शिवलिंग की पूजा करना चाहिए?
- Adhik Maas 2023 : सावन मास में अधिकमास कब से कब तक रहेगा
- श्रावण मास 2023: जानें मुहूर्त, महत्व, कथा, मंत्र और खास सामग्री एक साथ
- Sawan Pradosh Vrat 2023: सावन में 4 प्रदोष का संयोग, जानिए कब कब करें व्रत
Sawan 2023 : श्रावण माह के पहले सोमवार के दिन क्या करें?
Sawan Somwar 2023
Sawan 2023: 4 जुलाई, दिन मंगलवार से श्रावण माह का शुभारंभ हो चुका है और पहला श्रावण सोमवार इस बार 10 जुलाई को रहेगा। इस वर्ष अधिक मास पड़ने के कारण सावन का महीना 59 दिनों का होगा तथा इन 2 माह में 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। आइए जानते हैं क्या करें इन दिन-
श्रावण सोमवार व्रत, क्या करें इस दिन-
- श्रावण सोमवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठें।
- पूरे घर की सफाई कर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
- गंगा जल या पवित्र जल पूरे घर में छिड़कें।
- घर में ही किसी पवित्र स्थान पर भगवान शिव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- पूरी पूजन तैयारी के बाद निम्न मंत्र से संकल्प लें-
'मम क्षेमस्थैर्यविजयारोग्यैश्वर्याभिवृद्धयर्थं सोमव्रतं करिष्ये'
- इसके पश्चात निम्न मंत्र से ध्यान करें-
'ध्यायेन्नित्यंमहेशं रजतगिरिनिभं चारुचंद्रावतंसं रत्नाकल्पोज्ज्वलांग परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम्।
पद्मासीनं समंतात्स्तुतममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं विश्वाद्यं विश्ववंद्यं निखिलभयहरं पंचवक्त्रं त्रिनेत्रम्॥
- ध्यान के पश्चात 'ॐ नमः शिवाय' तथा 'ॐ शिवायै' नमः' से शिव और पार्वती जी का षोडशोपचार पूजन करें।
- पूजन के पश्चात व्रत कथा सुनें।
- धन के लिए सोमवार के दिन यह मंत्र जपें-
मंत्र- मन्दारमालाङ्कुलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।
दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।
श्री अखण्डानन्दबोधाय शोकसन्तापहारिणे।
सच्चिदानन्दस्वरूपाय शंकराय नमो नम:॥
इस मंत्र का पाठ करने के बाद भगवान शिव को घी, शकर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं।
- तत्पश्चात धूप, दीप से करके प्रसाद वितरण करें।
- इसके बाद स्वयं प्रसाद ग्रहण करके फलाहार या भोजन ग्रहण करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
