सम्बंधित जानकारी
- शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन भी रही तेजी, सेंसेक्स व निफ्टी में मामूली बढ़त
- Mumbai Share bazaar: शेयर बाजार में रही बहार, सेंसेक्स हुआ 58 हजार के पार
- शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भी बढ़त दर्ज, सेंसेक्स 712 अंक उछला, निफ्टी भी 17,000 के पार
- शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स पहुंचा 57,000 के पार
- लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1041 अंक उछला, 56800 के पार
बड़े शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 70 अंक टूटा, निफ्टी भी 17,000 पर आया
मुंबई। एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मारुति, एमएंडएम और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 70 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 69.26 अंक टूटकर 58,067.10 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.45 अंक के नुकसान से 17,308 अंक पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, आईटीसी और नेस्ले शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे, वहीं दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और ऐक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, टोकियो और हांगकांग हरे रंग में कारोबार कर रहे थे, वहीं अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए।
पिछले सत्र में मंगलवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 20.86 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,136.36 अंक पर बंद हुआ था, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 5.40 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 17,345.45 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत गिरकर 100.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 825.18 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)
