सम्बंधित जानकारी
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जानिए संविधान की 10 खास बातें, हर नागरिक को होना चाहिए पता
- क्यों संविधान की मूल प्रति को हीलियम गैस से भरे चैंबर में रखा गया है, जानिए कारण
- Republic Day Parade 2025: दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र की 9 विशेषताएं
- हर भारतीय को पता होनी चाहिए देश की शान तिरंगे से जुड़ी ये बातें
- 26 जनवरी पर हिन्दी में बेहतरीन कविता : गणतंत्र हमारा है
गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति की कविता : जन-गण-मन गीत गाएं
Republic Day Poem : हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय संविधान लागू करना दिन भी है। और 26 जनवरी हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है। यहां आपके लिए प्रस्तुत है एक विशेष कविता, जिसे पढ़कर आप भी स्वयं को देशभक्ति के उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे... ALSO READ: 26 जनवरी पर हिन्दी में बेहतरीन कविता : गणतंत्र हमारा है
गणतंत्र दिवस पर हिन्दी कविता
आओ सब मिलके
जन-गण-मन गीत गाएं
स्वतंत्रता की खुशियों को
मिल-जुलकर मनाएं।
राष्ट्रीय त्योहारों पर
तिरंगे को लहराएं
आओ सब मिलके
जन-गण-मन गीत गाएं।
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
आपस में हम सब भाई-भाई
भारतमाता है
हम सबकी माई।
फख्र से हम सब
सर ऊपर उठाएं
आओ सब मिलके
जन-गण-मन गीत गाएं।
शहीदों को पुष्प चढ़ाएं
उनके सम्मुख शीश नवाएं
दिलाई हमें अंग्रेजों से आजादी
दुनिया को हम ये बताएं।
आओ सब मिलके
जन-गण-मन गीत गाएं।
देश के सीमा प्रहरी बन जाएं
देश की रक्षा का दायित्व निभाएं
युवा पीढ़ी को ये मूल मंत्र समझाएं
आओ सब मिलके
जन-गण-मन गीत गाएं।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
