सम्बंधित जानकारी
- 26 जनवरी पर हिन्दी में बेहतरीन कविता : गणतंत्र हमारा है
- gantantra diwas : गणतंत्र दिवस पर 5 प्रेरणादायक कविताएं
- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड के कुछ रोचक तथ्य
- Republic Day 2025 : 26 जनवरी पर क्यों और कैसे दी जाती है 21 तोपों की सलामी?
- Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस की परेड में शौर्य प्रदर्शन के लिए कौन-कौन होते हैं शामिल?
गणतंत्र दिवस पर पढ़ें देशभक्ति की कविता: सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा
gantantra diwas 2025: इस वर्ष हम 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आइए यहां पढ़ें देशभक्ति से भरपूर प्रेरक कविता...ALSO READ: 26 जनवरी पर हिन्दी में बेहतरीन कविता : गणतंत्र हमारा है
मेरा भारत देश
जहां ज्ञान का अथाह भंडार है,
लोगों में सतगुणों का अंबार है।
प्रकृति की कृपा जहां अपार है,
वो मेरा भारत देश निर्विकार है।
जहां रोम-रोम में बसता प्यार है,
जहां वीरों की भरमार है।
जहां प्रभु कृपा बेशुमार है,
इस देश के बहुत उपकार हैं।
भारत मां ने अन्न-पानी देकर हमें पाला-पोसा,
उस मां का है अपने वीर पुत्रों पर बड़ा भरोसा।
हे मां! हम तेरी खातिर अपना शीश कटाएंगे,
अपनी जान देकर भी हम तेरी लाज बचाएंगे।
जब मां मांग रही थी आहुति स्वतंत्रता की ज्वाला में,
हमने शीश पिरो दिए आजादी की जयमाला में।
जब उठी आवाज पूरे हिन्दुस्तान की,
रोक न पाई इसे ताकत इंग्लिस्तान की।
यह है अमर गाथा,
हमारे देश महान की।
बलिदान देकर भी रक्षा करेंगे,
अपने हिन्दुस्तान की।
हमें अपनी जान से बढ़कर,
है अपना यह वतन प्यारा।
हम सीना तानकर कहते हैं,
सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
