कौन है मुकेश जिसकी वजह से बाहुबली अनंतसिंह से भिड़ गई सोनू मोनू गैंग?
मुकेश ने बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह से मदद मांगी थी। बताया जा रहा है कि मुकेश के घर सोनू मोनू गैंग के हमले से मोकामा के हमजा गांव में हड़कंप मच गया।
सोनू-मोनू आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के के साथ ही ईंट-भट्टा कारोबार से भी जुड़े हैं। उन्होंने हेमजा गांव के मुकेश को अपना मैनेजर बनाया था। आरोप है कि उसने सोनू-मोनू के लगभग 65 लाख रुपए का गबन किया है। इसके बाद सोनू-मोनू गैंग ने मुकेश के घर पर ताला लगा दिया था। बताया जा रहा है कि इसी ताले की वजह से अनंत सिंह की मामले में एंट्री हुई।
इसी बात की शिकायत मुकेश ने अनंत सिंह से की थी। पुलिस की मदद से ताला खुलवाया गया। ताला खुलने के बाद अनंतसिंह मुकेश के घर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद सोनू मोनू से उनकी बहस हुई। इस मामले में नौरंगा में दोनों गुटों में जमकर फायरिंग हुई। पुलिस ने इस मामले में 3 एफआईआर दर्ज की थी। मुकेश और उसकी पत्नी की शिकायत पर सोनू मोनू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। अनंतसिंह पर पंचमहला थाने में सोनू मोनू की मां के साथ ही थानेदार ने भी मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया जा रहा है कि गैंगस्टर सोनू-मोनू भी कभी अनंत सिंह के करीबियों में से एक थे। बाद में इन्होंने अपना गैंग बना लिया और अनंत सिंह को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें