1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राज्य
  4. uttarakhand-cm-dhami-distributes-appointment-letters-to-332-recruits

उत्तराखंड में 332 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी बोले- 5 साल में 35 हजार से ज्यादा नियुक्तियां

pushkar singh dhami
उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 332 चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में 35 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सरकारी नौकरियां मिली है।
 
इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी कार्मिकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि आप सभी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही योग, आयुर्वेद और औषधीय जड़ी बूटियों की समृद्ध परंपरा वाला राज्य है। राज्य को आयुष प्रदेश और ग्लोबल वेलनेस हब के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। इससे लोगों को सस्ता सुलभ इलाज मिलेगा।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, युवा कल्याण हेतु समर्पित हमारी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। 332 चयनित कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस पर प्रारंभ हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रदेशभर में उत्साह और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। सेवा, समर्पण और जनकल्याण के इस अभियान से आप भी जुड़ें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में सहभागी बनें।
 
अगला लेख
LIVE: संसद भवन से चुनाव आयोग तक आज विपक्ष का मार्च, 19 विपक्षी दल होंगे शामिल