Latest News Today Live Updates in Hindi : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद भवन से चुनाव आयोग तक विपक्ष मार्च निकाल रहा है। प्रदर्शन में 19 विपक्षी दल शामिल है। राहुल समेत प्रदर्शनकारी सांसद आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठ गए। यहां से चुनाव आयोग की दूरी मात्र 300 मीटर दूर है। पल पल की जानकारी...
02:41 PM, 6th Oct
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी सांसदों के ECI तक विरोध मार्च पर कहा, हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रथम परिवार जिसने पिछली 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र का गला पकड़कर राजतंत्र का शासन चला रखा था। आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने का प्रयास किया।
01:15 PM, 6th Oct
आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेता। यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित है चुनाव आयोग का दफ्तर।
12:09 PM, 6th Oct
पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया।
11:43 AM, 6th Oct
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आजादी के बाद जनता को वोट का अधिकार मिला था, जिसे मोदी सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। CEC ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली है। ज्ञानेश कुमार वही करते हैं- जो मोदी और शाह कहते हैं। इससे लोकतंत्र-संविधान ख़त्म हो जाएगा और तानाशाही कायम होगी। INDIA गठबंधन के लोग इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। हम लड़ते रहेंगे और जीतेंगे।
11:07 AM, 6th Oct
बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठे राहुल और प्रियंंका गांधी।
11:00 AM, 6th Oct
-संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के सांसदों का विरोध प्रदर्शन।
-संसद ने चुनाव आयोग तक विपक्षी सांसदों का मार्च, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गज प्रदर्शन में शामिल।
10:13 AM, 6th Oct
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव आयोग और SIR पर विपक्ष बार बार भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल को लॉन्च करने के लिए ही आज विपक्ष का मार्च।
10:09 AM, 6th Oct
इंडिया गठबंधन के सांसदों के विरोध मार्च से पहले, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, मैं यहां विरोध प्रदर्शन के लिए आया हूं। 'वोट चोर' ज्ञानेश को इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें पहले जाना होगा, बाकी लोग भी उनके पीछे आएंगे। उन्होंने 'वोट चोरी' की है, इसी तरह नरेंद्र मोदी 2024 का चुनाव जीते। इसी तरह वे हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल जीते। हर कोई जानता है कि वे 'वोट चोरी' करके सत्ता में कैसे आए।
09:24 AM, 6th Oct
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद भवन से चुनाव आयोग तक आज विपक्ष का मार्च, 19 विपक्षी दल होंगे शामिल। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम। बैरिकेड्स भी लगाए गए।
08:35 AM, 6th Oct
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज सुबह 04:23:47 बजे असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।
08:31 AM, 6th Oct
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।
08:28 AM, 6th Oct
-पश्चिम बंगाल की 2, तमिलनाडु की 2, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी।
-असम की नगांव लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी हो रही है वोटिंग।
08:08 AM, 6th Oct
-उत्तर प्रदेश में आगामी 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपना तीसरा उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
-यूपी में भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी आज एक साथ भरेंगे नामांकन।
07:56 AM, 6th Oct
सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान और तुर्किये की सेना सऊदी अरब में तैनात होगी। बाब अल-मंदेब के पास सऊदी गठबंधन ने हूतियों से कई अहम इलाके छीन लिए हैं।