1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Udayan raje Bhonsle to join BJP

महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले भाजपा की बल्ले-बल्ले, शिवाजी के वंशज होंगे पार्टी में शामिल

Udayan raje Bhonsle
मुंबई। महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले भाजपा को उस समय बड़ी सफलता मिली जब राकांपा सांसद और शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोंसले ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उदयनराजे शनिवार को भाजपा में शामिल होंगे।
 
सतारा सांसद भोंसले भाजपा की सदस्यता लेने से पहले शुक्रवार रात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेंगे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
 
शनिवार को उदयन राजे भोंसले महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर जाएंगे और वहां भाजपा में शामिल होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रामदास आठवले भी मौजूद रहेंगे।
 
भोसले 3 बार सतारा से राकांपा के टिकट पर सांसद चुने जा चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के नरेंद्र अन्नासाहेब पाटील को हराया था।  
अगला लेख
लालू-राबड़ी देवी के घर से रोते हुए निकलीं ऐश्वर्या