1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Three storey building collapses in Mumbai

मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत, 15 घायल

mumbai
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में गुरुवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते बताया कि मलबे में और 3-4 लोगों के दबे होने की आशंका है। तलाश एवं राहत अभियान जारी है।
 
अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब 12.30 बजे ढह गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घायलों का निकटवर्ती भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है।(फ़ाइल चित्र)
अगला लेख
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 15 लाख का दुर्घटना बीमा, 'फोन पे लोन' की भी सुविधा