शनिवार, 23 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 15 lakh accidental insurance to government employees
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 9 जून 2022 (08:39 IST)

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 15 लाख का दुर्घटना बीमा, 'फोन पे लोन' की भी सुविधा

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की। सिन्हा ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बैंक की 'फोन पे लोन' सुविधा भी शुरू की।
 
बीमा कवर जम्मू कश्मीर बैंक की ओर से प्रदान किया जाएगा। बैंक और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच एक समझौते के तहत मिलने वाले प्रस्तावों के अलावा, सभी स्थायी कर्मचारियों के लिए मुफ्त समूह व्यक्तिगत बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
 
बैंक ने बीमा कवर बढ़ाने के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के साथ अनुबंध किया है। बीमा कंपनी को सभी आवश्यक कागजात जमा करने के 15 कार्य दिवसों के भीतर दावों का निपटान करना होगा।
 
'फोन पे लोन' योजना के तहत वेतनभोगी कर्मचारी रियायती ब्याज दर पर व्यक्तिगत उपभोग ऋण और नकद ऋण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, 1 की मौत, 15 घायल