1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Thief got unique punishment

चोर को मिली अनोखी सजा, मंदिर में कर रहा था चोरी

thief
कहते हैं न कि अच्छा या बुरा, सारे कर्मों का फल आपको इसी धरती पर मिलता है। कुछ ऐसा ही वाकया आंध्र प्रदेश में देखने को मिला, यहां मंदिर में चोरी के इरादे से घुसा एक चोर खिड़की में ऐसा फंसा कि उसका वहां से निकलना मुश्किल हो गया।

खबरों के अनुसार, यह मामला आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जामी येलम्मा मंदिर का है। यहां सोमवार की रात चोरी की नीयत से मंदिर से गहने चुराने के लिए पहले चोर ने दीवार में छेद किया और मंदिर में दाखिल हो गया। लेकिन उसे उसके बुरे कर्म की सजा तुरंत ही मिल गई।

आखिरकार पुलिस ने उसे रंगेहाथों दबोच लिया। गांव में हुई इस घटना को भी आप बुरे कर्म की तुरंत सजा का उदाहरण मान सकते हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अगला लेख
UPTET Result 2021 : UPTET रिजल्ट की डेट जारी, 8 अप्रैल को घोषित होंगे परिणाम