1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Terrorists opened fire on BJP leader in Kashmir

कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा नेता पर चलाई गोली, निजी अंगरक्षक की मौत, एक आतंकी ढेर

Terrorist attack
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने भाजपा के एक नेता पर गोलिया चलाईं, जिसमें उनके निजी अंगरक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के नुनार इलाके में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर पर उनके घर के पास आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं।

अधिकारी के अनुसार घायल सुरक्षागार्ड को सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।भाजपा नेता सुरक्षित हैं। अधिकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी मारा गया।(भाषा)
अगला लेख
ADIA ने Reliance Retail में किया 5512.5 करोड़ रुपए का निवेश