1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. terrorist killed in pulwama encounter

पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर

pulwama encounter
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। 
 
सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात पुलवामा जिले के राजपुरा इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया, उसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
बुधवार सुबह मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, अभियान अभी जारी है। मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से जुड़ा था।
 
अगला लेख
हैती में फ्यूल टैंकर में हुए भीषण ब्लास्ट में 50 लोगों की मौत