सम्बंधित जानकारी
- ED की चार्जशीट में दावा, जैकलीन फर्नांडीज से दोस्ती के लिए ठग ने ‘स्पूफ’ किया अमित शाह के कार्यालय का नंबर
- मुंबई में बार में छापेमारी, 11 लोग गिरफ्तार, 17 महिलाओं को कराया मुक्त
- फर्जी पत्रकार पर महिला से रेप का आरोप, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी
- क्या आपको प्रधानमंत्री पर शर्म आती है? केरल हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा...
- बड़ी खबर, अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोरा Corona संक्रमित
जम्मू कश्मीर के सुरनकोट में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादी का शव बरामद नहीं किया गया है।
सुरक्षाबलों को पुंछ के सुरनकोट इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने इलाके की घेराबंदी की तथा तलाश अभियान चलाया।
अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीनगर में सोमवार को ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों से भरी एक बस पर हुए आतंकी हमले में 3 जवान शहीद हुए जबकि 11 सुरक्षकर्मी घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन जैश के कश्मीर टाइगर ने ली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि हमले शामिल आतंकियों को जल्द ही मार गिराएंगे।
