1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. school time reduced in bihar due to heat

बिहार में पारा 40 डिग्री के पार, पटना में घटा स्कूलों का समय

bihar
पटना। बिहार में शुक्रवार को कई स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में बिहार में भीषण गर्मी पड़ेगी। गर्मी के मद्देनजर प्रदेश की राजधानी पटना में प्रशासन ने स्कूलों का समय घटा दिया है। 
 
बढ़ती गर्मी के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यहां सभी स्कूल संचालकों को स्कूल के समय में संशोधन करने और छात्रों को लू से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया।
 
पटना जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में पूर्वाह्न पौने बारह बजे के बाद सभी कक्षाओं (नर्सरी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
 
मौसम विभाग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गया, रोहतास, जमुई, औरंगाबाद और खगड़िया में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.3 , 41.2, 40.8, 40.7 और 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
अगला लेख
Madauli incident : अनिश्चितकालीन धरने पर पीड़ित परिवार, बेटा बोला- 'कमिश्नर साहब नहीं उठाते हैं फोन'