सम्बंधित जानकारी
- उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठ संपन्न
- तेजप्रताप मामले का असर, छठ के अवसर पर लालू के घर पसरा सन्नाटा
- इन व्यंजनों के बिना अधूरा है छठ का त्योहार, पढ़ें 4 खास पकवान बनाने की सरल विधियां
- इस फिल्म के गानों के लिए साथ में डांस रिहर्सल कर रहे हैं रणबीर-आलिया
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल
सपना चौधरी के कार्यक्रम में पुलिस ने चलाईं लाठियां, मची अफरा-तफरी, एक की मौत
बिहार के बेगूसराय जिले में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने के समाचार हैं, जबकि एक युवक के मरने की भी खबर है।
उल्लेखनीय है कि सपना के डांस का अपने एक अलग अंदाज है। उन्हें देखने के लिए हरियाणा और आसपास के राज्यों में काफी भीड़ जुटती है। उनका 'तेरी आंख्या का जो काजल है..' गीत पर डांस काफी लोकप्रिय है।
जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र भरौल में छठ महोत्सव के मौके पर सपना चौधरी के डांस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर सपना चौधरी ने मंच पर जैसे ही डांस शुरू किया तभी भीड़ अनियंत्रित हो गई। तभी करीब 300 मीटर लंबा और 150 मीटर चौड़ा पंडाल अचानक धराशायी हो गया।
इतना ही नहीं लोग बैरीकडिंग तोड़कर मंच पर जाने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस को उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
खबर के मुताबिक इस हादसे में घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गेहूंनी निवासी अशोक पासवान के 20 साल के बेटे सज्जन कुमार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत टैंपो पलटने के कारण हुई है।
