शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sabarimala temple
Written By
Last Modified: सबरीमाला , शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (18:21 IST)

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश से महिलाओं को रोका, तीन गिरफ्तार

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश से महिलाओं को रोका, तीन गिरफ्तार - Sabarimala temple
सबरीमाला। केरल के सबरीमाला मंदिर में पूजा करने के लिए आईं महिला श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के प्रयास को शनिवार को एक बार फिर से विफल कर दिया गया। पंबा से शनिधानम की ओर आने वाली दो महिलाओं को माराक्कुट्टम के पास रोका गया और उन्हें वापस भेज दिया, जबकि पुलिस ने महिलाओं को रोकने के आरोप में तीन श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर लिया।
 
श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि आंध्रप्रदेश निवासी महिलाएं विश्व प्रसिद्ध मंदिर की परंपराओं और रीति-रिवाजों के मिथक को तोड़ने के लिए पुलिस के ‘मौन’ समर्थन के साथ पदयात्रा कर रही थीं।
 
श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पुलिस सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत देने संबंधी आठ सितंबर के उच्चतम न्यायालय के फैसले के नाम पर मंदिर की परंपराओं को तोड़ने के प्रयास में लगी हुई है।
 
इस बीच, पुलिस ने तीन श्रद्धाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने महिलाओं के प्रवेश का विरोध किया और उनका रास्ता अवरुद्ध किया। गिरफ्तार लोगों को पंबा पुलिस थाने ले जाया गया। बाद में दो महिलाओं को पंबा में पुलिस गार्ड रूम में ले जाया गया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नासा को मंगल ग्रह मिशन में बड़ी सफलता, रोबोटिक इनसाइट मंगल की सतह पर